लाइव न्यूज़ :

कॉमनवेल्थ गेम्स: क्या आपको पता है पाकिस्तान को मिले कितने मेडल, भारत से है बहुत पीछे

By सुमित राय | Updated: April 16, 2018 19:15 IST

पाकिस्तान ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में कैसा प्रदर्शन किया, पाक ने कितने मेडल अपने नाम किए और पदक तालिका में कितने नंबर पर रहा।

Open in App

भारत ने इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स का समापन 66 मेडल जीतते हुए शानदार अंदाज में किया। भारत पदक तालिका में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने इस बार के कॉमनवेल्थ में 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज समेत कुल 66 मेडल जीते। लेकिन क्या आपको पता है पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में कैसा प्रदर्शन किया, पाक ने कितने मेडल अपने नाम किए और वो पदक तालिका में कितने नंबर पर रहा।

सिर्फ 5 मेडल जीत पाए पाकिस्तानी खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान के मेडल जीतने की तुलना भारत से की ही नहीं जा सकती। क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों ने 26 गोल्ड मेडल समेत कुल 66 मेडल अपने नाम किए, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ी सिर्फ एक गोल्ड और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब हो पाए।

पदक तालिका में 24वें नंबर पर रहा पाकिस्तान

इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में  कुल 71 देशों और सब कॉन्टिनेंट्स ने हिस्सा लिया, जिसमें से 39 ऐसे रहे जिन्होंने कोइ ना कोई मेडल अपने नाम किए। पाकिस्तान 39 देशों की पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा। पदक तालिका में आयरलैंड, पपुआ न्यू गिनी और फिजी जैसे देश भी पाकिस्तान से आगे रहे।

इन खेलों में पाकिस्तान के हिस्से आया मेडल

पाकिस्तान ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में एक गोल्ड मेडल और चार ब्रॉन्ज मेडल जीते। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने ये पांच मेडल उसे वेटलिफ्टिंग और रेसलिंग प्रतियोगिताओं में जीते। रेसलर मोहम्मद इनाम ने पाकिस्तान को इकलौता गोल्ड मेडल दिलाया। इनाम ने 86 किलोग्राम रेसलिंग प्रतियोगिता में यह मेडल अपने नाम किया।

वहीं तय्यब रजा और मोहम्मद बिलाल ने 57 किलोग्राम वर्ग ने रेसलिंग में अपने देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा पाकिस्तान को वेटलिफ्टिंग में दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। पाकिस्तान के मोहम्मद नूह दस्तगीर बट ने 105 किलोग्राम वर्ग में और ताल्हा तालिब ने 62 किलोग्राम वर्ग वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज अपने नाम किया।

पाकिस्तान से पीछे रहे बांग्लादेश और श्रीलंका

पदक तालिका में पाकिस्तान 24वें नंबर पर रहा, लेकिन बांग्लादेश और श्रीलंका उससे भी पीछे रहे। बांग्लादेश 2 सिल्वर मेडल के साथ 30वें स्थान पर रहा, जबकि श्रीलंका 1 सिल्वर और 5  ब्रॉन्ज मेडल के साथ 31वें नंबर पर रहा।

कॉमनवेल्थ गेम्स की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!