लाइव न्यूज़ :

सीएसके अपने पांच खिलाड़ियों को वाणिज्यिक उड़ान से मैनचेस्टर से दुबई लाने की कोशिश में

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:02 IST

Open in App

दुबई, 10 सितंबर भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट मैच के रद्द होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके)  दोनों देशों के अपने खिलाड़ियों को एक वाणिज्यिक (व्यावसायिक) विमान से यूएई लाने की कोशिश कर रहा है।

भारतीय खेमे में कोविड-19 के प्रकोप के कारण शुक्रवार को टॉस से कुछ समय पहले श्रृंखला के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया।  

रविंद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा, शार्दुल ठाकुर, मोईन अली और सैम कुरेन इस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम का हिस्सा हैं, जिसने 19 सितंबर से शुरू होने वाली लीग (के दूसरे चरण) से पहले ही अपना अभ्यास शुरू कर दिया है।

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय दल में कोविड-19 के प्रकोप से पहले की योजना के मुताबिक आईपीएल में भाग लेने वाले दोनों देशों के खिलाड़ियों को एक साथ मैनचेस्टर से चार्टर्ड विमान से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) आना था। ये सभी खिलाड़ी इंग्लैंड के बायो-बबल से यूएई के बायो बबल (जैव- सुरक्षित ) में शामिल होते।

सीएसके के मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथ ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ चार्टर्ड विमान की अब कोई संभावना नहीं है। हम कोशिश कर रहे हैं कि कल व्यावसायिक उड़ान के लिए उनके टिकट हो जाएं। जब वे यहां पहुंचेंगे तो बाकी खिलाड़ियों की तरह छह दिन तक पृथकवास में रहेंगे।’’

जूनियर फिजियो योगेश परमार के गुरुवार को कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद से भारतीय खिलाड़ी मैनचेस्टर में अपने कमरों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!