सर्बिया को हराकर क्रोएशिया डेविस कप फाइनल में

By भाषा | Updated: December 4, 2021 11:45 IST2021-12-04T11:45:22+5:302021-12-04T11:45:22+5:30

Croatia beat Serbia in Davis Cup final | सर्बिया को हराकर क्रोएशिया डेविस कप फाइनल में

सर्बिया को हराकर क्रोएशिया डेविस कप फाइनल में

मैड्रिड, चार दिसंबर (एपी) क्रोएशिया ने सर्बिया को हराकर डेविस कप टेनिस फाइनल में प्रवेश कर लिया । दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच एकल की अपनी जीत को निर्णायक युगल मैच में दोहरा नहीं सके ।

क्रोएशिया की नजरें तीसरी बार डेविस कप जीतने पर लगी है ।रविवार को उसका सामना रूस और जर्मनी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा ।

क्रोएशिया के निकोला मेकटिच और मेट पेविच ने युगल मुकाबले में जोकोविच और फिलिप क्राजिनोविच को 7 . 5, 6 . 1 से हराया ।

इससे पहले जोकोविच ने एकल मैच में मारिन सिलिच को 6 . 4, 6 . 2 से हराकर क्रोएशिया को बराबरी दिलाई थी । क्रोएशिया को बोर्ना गोजो ने बढत दिलाई थी जिन्होंने पहले एकल मैच में दुसान लाजोविच को 4 . 6, 6 . 3, 6 . 2 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Croatia beat Serbia in Davis Cup final

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे