लाइव न्यूज़ :

सीपीएल : जमैका को हराकर ट्रिनबागो शीर्ष चार में, सेंट किट्स फिर हारा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 13:22 IST

Open in App

सेंट किट्स एंड नेविस, छह सितंबर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने हीरो कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में जमैका टाल्लावाह को सात विकेट से हराकर शीर्ष चार में जगह बना ली ।

पहले गेंदबाजी चुनते हुए ट्रिनबागो ने जमैका को 20 ओवर में सात विकेट पर 144 रन पर रोक दिया । जवाब में 17 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया ।

जमैका की शुरूआत खराब रही और पावरप्ले के दौरान पांच विकेट गिरे । दस ओवर के बाद उसने सिर्फ 34 रन बने थे । कार्लोस ब्रेथवेट (58) और इमाद वसीम (42) ने इसके बाद 64 गेंद में 83 रन की साझेदारी की ।

ट्रिनबागो के लिये लैंडल सिमंस ने 70 रन बनाये ।

एक अन्य मैच में सेंट लूसिया किंग्स ने सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 24 घंटे के भीतर दूसरी बार हराया ।

पैट्रियट्स के कार्यवाहक कप्तान क्रिस गेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन पूरी टटीम 118 रन पर आउट हो गई। जवाब में किंग्स ने पहली ही गेंद पर विकेट गंवाया लेकिन रोस्टन चेस ने नाबाद अर्धशतक जमाकर टीम को जीत तक पहुंचाया । उन्होंने 36 गेंद में 50 रन बनाये जो इस सत्र में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!