इसी हफ्ते आ सकती है टोक्यो ओलंपिक की नई तारीख, कोरोना वायरस के कारण किया गया है अगले साल तक स्थगित

By भाषा | Updated: March 30, 2020 14:21 IST2020-03-30T14:21:43+5:302020-03-30T14:21:43+5:30

टोक्यो 2020 प्रमुख योशिरो मोरी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शायद इस हफ्ते आईओसी अध्यक्ष थामस बाक से कुछ संदेश मिल सकता है।’’

COVID-19 impact: New Olympic date likely 'this week': Organisers | इसी हफ्ते आ सकती है टोक्यो ओलंपिक की नई तारीख, कोरोना वायरस के कारण किया गया है अगले साल तक स्थगित

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण टोक्यो ओलंपिक को अगल साल तक टाला गया है। (फोटो- एएफपी)

Highlightsटोक्यो ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने कहा कि इस महासमर की नयी तारीखों की घोषणा इस हफ्ते हो सकती है।बताया जा रहा है कि टोक्यो 2020 ओलंपिक का आयोजन अगले साल 23 जुलाई से हो सकता है।

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक खेलों के आयोजकों ने कहा कि इस महासमर की नयी तारीखों की घोषणा इस हफ्ते हो सकती है। कोरोना वायरस के कारण ऐतिहासिक फैसले में टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों को अगले साल तक स्थगित करने के लिए बाध्य होना पड़ा था।

टोक्यो 2020 प्रमुख योशिरो मोरी ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें जल्द ही अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से फैसले की उम्मीद है। मोरी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि शायद इस हफ्ते आईओसी अध्यक्ष थामस बाक से कुछ संदेश मिल सकता है।’’

बताया जा रहा है कि टोक्यो 2020 ओलंपिक का आयोजन अगले साल 23 जुलाई से हो सकता है। जापान की मीडिया ने रविवार को खबर दी कि इन खेलों के आयोजक जुलाई 2021 में इसकी मेजबानी के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं।

सार्वजनिक प्रसारणकर्ता एनएचके ने आयोजन समिति के सूत्रों के हवाले से बताया कि महामारी की मौजूदा स्थिति और तैयारी के लिहाज से खेलों का आयोजन 23 जुलाई 2021 से होने की संभावना है। टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके ने शुक्रवार को कहा था कि इन खेलों का आयोजन ऐसे समय में होना चाहिए जब टोक्यो में गर्मी या उमस ज्यादा नहीं रहे। इसके बाद आयोजन समिति ने इस विचार करना शुरू किया।

Web Title: COVID-19 impact: New Olympic date likely 'this week': Organisers

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे