लाइव न्यूज़ :

अदालत ने तोक्यो खेलों के लिए अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी के चयन में हस्तक्षेप करने से इनकार किया

By भाषा | Updated: August 10, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को आगामी तोक्यो पैरालंपिक में मिश्रित युगल बैडमिंटन स्पर्धा के लिए अर्जुन पुरस्कार विजेता पैरा शटलर राज कुमार के चयन में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा, ‘‘मैं उसे निराश नहीं करना चाहती, लेकिन मैं उसकी मदद नहीं कर सकती। आप एकल (स्पर्धा) में भाग ले रहे हैं। इसे अनावश्यक रूप से मुद्दा ना बनायें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं। आप जो करेंगे, देश उसकी सराहना करेगा।’’

राज कुमार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील सन्नी सिंगला को जब यह महसूस हुआ कि अदालत उनकी याचिका पर विचार करने का इच्छुक नहीं है, तो उन्होंने याचिका वापस ले ली।

भारतीय बैडमिंटन संघ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि चयन प्रक्रिया में ना तो उनके मुवक्किल और ना ही भारतीय पैरालंपिक समिति की कोई भूमिका है क्योंकि खिलाड़ी का चयन क्वालीफाइंग स्पर्धाओं में उसके प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

कोहली ने कहा कि चूंकि कुमार प्रतियोगिताओं के आधार पर जगह बनाने में असफल रहे थे, इसलिए उनका नाम द्विपक्षीय (बाइपार्टाइट) कोटा के लिए भेजा गया था जिसे अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों ने खारिज कर दिया था।

कुमार ने अपनी याचिका में मांग की थी कि चयनित उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम शामिल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये जाये।

उन्होंने तर्क दिया कि मिश्रित युगल बैडमिंटन स्पर्धा के लिए भारत के चयन पैनल की पैरालंपिक समिति ने रैंकिंग में 31वें स्थान पर काबिज प्रमोद भगत और पलक कोहली की जोड़ी का चयन करने से उनके साथ अन्याय हुआ था।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि चयन समिति ने तोक्यो पैरालंपिक के लिए छठे स्थान पर काबिज राज कुमार और पारुल दलसुखभाई परमार की जोड़ी को मनमाने ढंग से नजरअंदाज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!