लाइव न्यूज़ :

Coronavirus संक्रमण का केंद्र रहा चीन, अब करेगा इन खेलों की मेजबानी

By भाषा | Updated: April 1, 2020 19:42 IST

Open in App

कोरोना वायरस महामारी के केंद्र में रहे चीन में अगले साल नवंबर में तीसरे एशियाई युवा खेल होंगे। एशियाई ओलंपिक परिषद ने बुधवार को यह घोषणा की। 

चीन के वुहान से ही कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत हुई जो यूरोप, अमेरिका और एशिया में फैली। इसकी वजह से टोक्यो ओलंपिक एक साल के लिये स्थगित करने पड़े। 

ओसीए ने एशियाई युवा खेल 20 से 28 नवंबर तक कराने का फैसला किया है। इसके मेजबान पर फैसला 2019 में ही हो गया था लेकिन तारीखों की घोषणा आज हुई। 

ओसीए महानिदेशक हुसैन अल मुसल्लम ने एक पत्र में कहा, ‘‘मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि ओसीए ने शांतोउ तीसरे एशियाई युवा खेलों की आयोजन समिति के साथ मिलकर तय किया है कि ये खेल अगले साल 20 से 28 नवंबर के बीच होंगे।’’ 

बता दें कि पहले एशियाई युवा खेल 2011 में सिंगापुर और दूसरे 2013 में नानजिंग में हुए थे। श्रीलंका में 2017 में होने वाले खेल टाल दिये गए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनटोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!