लाइव न्यूज़ :

जूनियर हॉकी विश्व कप पर कोरोना का साया, एक व्यक्ति पॉजिटिव

By भाषा | Updated: December 3, 2021 12:19 IST

Open in App

भुवनेश्वर, तीन दिसंबर कड़े प्रोटोकॉल के बावजूद यहां चल रहा जूनियर हॉकी विश्व कप कोरोना महामारी की चपेट में आ गया है और शुक्रवार को एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया जो कलिंगा स्टेडियम पर मीडिया सेंटर के संपर्क में था ।

बायो बबल के भीतर होने और इसकी कवरेज के लिये आये मीडिया की हर 48 घंटे में आरटी पीसीआर जांच होने के बावजूद गुरूवार को कराये गए टेस्ट में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया ।

स्थानीय आयोजन समिति के एक सदस्य के अनुसार यह व्यक्ति ओडिशा सरकार के खेल और युवा कार्य विभाग की सोशल मीडिया टीम का सदस्य है ।

इस घटना से आयोजकों में दहशत फैल गई और सभी पत्रकारों के लिये शुक्रवार को आरटी पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया जिसके बिना उन्हें मीडिया सेंटर पर प्रवेश नहीं मिलेगा ।

स्थानीय अधिकारी ने कहा ,‘‘ आज सभी के लिये आरटी पीसीआर अनिवार्य है जो मीडिया सेंटर आना चाहते हैं और बाकी टूर्नामेंट कवर करना चाहते हैं ।हर 48 घंटे में टेस्ट हो रहा है लेकिन ओडिशा खेल विभाग की सोशल मीडिया टीम के एक सदस्य के पॉजिटिव पाये जाने के बाद यह अनिवार्य कर दिया गया है ।

उन्होंने कहा ,‘‘वह रोज मीडिया सेंटर आ रहा था । उसके संपर्क में आये लोगों की पहचान की गई है । मीडिया सेंटर का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिये टेस्ट अनिवार्य है ।’’

25 नवंबर से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अभी तक कोई घटना नहीं हुई थी । इसे दर्शकों के बिना बायो बबल में आयोजित किया जा रहा है और मीडिया को भी कड़े कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना पड़ रहा है ।

भारत के मैचों में हालांकि मैदान में दर्शक दिख रहे हैं । बेल्जियम के खिलाफ बुधवार को क्वार्टर फाइनल में करीब 3000 दर्शक थे ।

राज्य के सूचना अधिकारी सुजीत रंजन स्वेन ने एक बयान में कहा ,‘‘ इनमें अधिकांश खेल होस्टल के छात्र, स्टाफ या कोच हैं । कुछ परिवार के साथ आये होंगे ।कुछ परिवार परिसर में ही रह रहे हैं । भारतीय खिलाड़ियों के परिवार के भी 70 . 90 सदस्य थे । कुछ हॉकी इंडिया के प्रतिनिधियों के परिवार और कुछ पूर्व हॉकी खिलाड़ी भी थे ।’’

टूर्नामेंट की शुरूआत से पहले ही आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने कोरोना महामारी के कारण नाम वापिस ले लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!