लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले बढकर 82

By भाषा | Updated: June 19, 2021 11:29 IST

Open in App

साओ पाउलो, 19 जून (एपी) ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोपा अमेरिका फुटबॉल से जुड़े कोरोना संक्रमण के मामले बढकर 82 हो गए हैं जबकि कुल 6926 टेस्ट कराये गए ।

संक्रमित खिलाड़ियों या स्टाफ की संख्या 37 है । वहीं कर्मचारियों में 45 मामले सामने आये हैं ।

सभी चारों मेजबान शहरों रियो दि जिनेरियो, ब्रासीलिया, कुइबाआ और जोइआनिया में मामले मिले हैं ।

पहले टूर्नामेंट की मेजबानी कोलंबिया और अर्जेंटीना को करनी थी लेकिन ऐन मौके पर इसका आयोजन ब्राजील में कराया गया । देश में कोरोना से करीब पांच लाख मौतें हो चुकी है और इस मामले में यह दुनिया में दूसरे स्थान पर है ।

पॉजिटिव पाये गए अधिकांश कर्मचारी ब्रासीलिया में थे जहां ब्राजील ने पहले मैच में वेनेजुएला को 3 . 0 से हराया । वेनेजुएला ने कोरोना संक्रमण के दर्जन भर मामले आने के बाद दूसरे दर्जे की टीम उतारी थी ।

इसके अलावा रियो दि जिनेरियो में भी मामले पाये गए जिसमें अर्जेंटीना ने चिली से 1 . 1 से ड्रॉ खेला । कुछ मामले जोइआनिया में पाये गए जहां पराग्वे ने बोलिविया को 3 . 1 से मात दी । बोलिविया फुटबॉल संघ ने गुरूवार को अपने दो खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाये जाने की पुष्टि की थी । चिली की टीम ने भी कहा कि एक सदस्य पॉजिटिव पाया गया है लेकिन उसमें कोरोना के लक्षण नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!