लाइव न्यूज़ :

ब्राजील में कोपा अमेरिका से जुड़े कोरोना के मामले बढकर 66

By भाषा | Updated: June 18, 2021 10:25 IST

Open in App

साओ पाउलो, 18 जून (एपी) ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कोपा अमेरिका फुटबॉल से जुड़े कोरोना संक्रमण के मामले 53 से बढकर 66 हो गए हैं जबकि कुल 6521 टेस्ट कराये गए ।

संक्रमित खिलाड़ियों या स्टाफ की संख्या 27 है । वहीं कर्मचारियों में 39 मामले सामने आये हैं ।

पहले टूर्नामेंट की मेजबानी कोलंबिया और अर्जेंटीना को करनी थी लेकिन ऐन मौके पर इसका आयोजन ब्राजील में कराया गया । देश में कोरोना से 493000 मौतें हो चुकी है और इस मामले में यह दुनिया में दूसरे स्थान पर है ।

पॉजिटिव पाये गए अधिकांश कर्मचारी ब्रासीलिया में थे जहां ब्राजील ने पहले मैच में वेनेजुएला को 3 . 0 से हराया । वेनेजुएला ने कोरोना संक्रमण के दर्जन भर मामले आने के बाद दूसरे दर्जे की टीम उतारी थी ।

इसके अलावा रियो दि जिनेरियो में भी मामले पाये गए जिसमें अर्जेंटीना ने चिली से 1 . 1 से ड्रॉ खेला । कुछ मामले जोइआनिया में पाये गए जहां पराग्वे ने बोलिविया को 3 . 1 से मात दी । बोलिविया फुटबॉल संघ ने गुरूवार को अपने दो खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाये जाने की पुष्टि की । चिली की टीम ने भी कहा कि एक सदस्य पॉजिटिव पाया गया है लेकिन उसमें कोरोना के लक्षण नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!