लाइव न्यूज़ :

कोपा फाइनल : नेमार की ब्राजील का सामना मेस्सी की अर्जेंटीना से

By भाषा | Updated: July 8, 2021 12:02 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स , आठ जुलाई (एपी) इन दोनों टीमों के लिये दीवानगी दुनिया भर के फुटबॉलप्रेमियों के सिर चढकर बोलती है और कोपा अमेरिका फाइनल में जब नेमार की ब्राजील का सामना लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना से होगा तो दुनिया भर में टीवी के सामने नजरें गड़ाये बैठे दर्शकों को मनोरंजन की पूरी सौगात मिलेगी ।

ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच कोपा अमेरिका फाइनल शनिवार को रियो दि जिनेरियो के ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम पर खेला जायेगा । कोरोना महामारी और ऐन मौके पर मेजबान बदले जाने से विवादों के घेरे में आये टूर्नामेंट की इससे बेहतर परिणिति नहीं हो सकी थी ।

गत चैम्पियन ब्राजील और अर्जेंटीना कुल मिलाकर सात विश्व कप और 23 कोपा अमेरिका खिताब जीत चुके हैं ।

मेस्सी की मंशा देश के लिये पहला बड़ा खिताब थामने की होगी । अर्जेंटीना ने आखिरी बार 1993 में बड़ा खिताब जीता था । मेस्सी 2007, 2015 और 2016 कोपा फाइनल हारने वाली टीम का हिस्सा रहे और 2014 विश्व कप फाइनल में जर्मनी के हाथों पराजय झेली ।

कप्तान मेस्सी ने सेमीफाइनल में कोलंबिया को हराने के बाद कहा ,‘‘ मेरी सबसे बड़ी ख्वाहिश देश के लिये खिताब जीतने की है । हम बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं ।’’

नेमार चोट के कारण 2019 कोपा फाइनल नहीं खेल सके थे । ब्राजील ने पेरू को 1 . 0 से हराकर इस बार फाइनल में जगह बनाई तो नेमार ने कहा कि वह अर्जेंटीना से फाइनल खेलना चाहते हैं ।

बार्सीलोना के लिये एक साथ चैम्पियंस लीग जीत चुके नेमार और मेस्सी अच्छे दोस्त हैं ।

अर्जेंटीना और ब्राजील का सामना यूं तो सौ से ज्यादा बार हुआ है लेकिन फाइनल चार ही खेले । अर्जेंटीना ने 1937 में दक्षिण अमेरिकी चैम्पियनशिप फाइनल में ब्राजील को 2 . 0 से हराया । इसके बाद 2004 कोपा फाइनल में ब्राजील ने पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना को मात दी । एक साल बाद जर्मनी में कांफेडेरेशन कप फाइनल में ब्राजील ने अर्जेंटीना को 4 . 1 से हराया । कोपा 2007 में ब्राजील ने अर्जेंटीना को 3 . 0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!