लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका : पराग्वे को पेनल्टी पर हराकर पेरू सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: July 3, 2021 11:36 IST

Open in App

रियो दि जिनेरियो, तीन जुलाई (एपी) कोपा अमेरिका के मौजूदा सत्र के सबसे रोमांचक मैच में पेरू ने पराग्वे को पेनल्टी शूटआउट में 4 . 3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

ओलिंपिको स्टेडियम पर खेले गए मैच में निर्धारित समय तक स्कोर 3 . 3 से बराबर था । दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ियों को रेडकार्ड मिले । पेरू के लिये इटली में जन्मे जियांलुका लापाडुला ने दो गोल किये ।

शूटआउट में पेरू के गोलकीपर पेड्रो गालेसे ने अलबर्टो एस्पिनोला का शॉट बचा लिया । मिगुल ट्राउको ने गोल करके कोपा अमेरिका 2019 की उपविजेता टीम को एक बार फिर खिताब के करीब पहुंचा दिया ।

पराग्वे के लिये डेनियल मार्तिनेज और ब्राइयन सामुडियो भी गोल नहीं कर सके । वहीं पेरू के सैंटियागो ओरमेनो और क्रिस्टियन कुवा के शॉट पराग्वे के गोलकीपर एंटोनी सिल्वा ने रोके ।

पेरू के लिसे शूटआउट में लापाडुला, योतुन, रेनाटो तापिया और ट्राउको ने गोल किये ।

अब पेरू का सामना सोमवार को सेमीफाइनल में ब्राजील से होगा जिसने उसे ग्रुप चरण में 4 . 0 से हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!