लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका : पेरू को 4 . 0 से हराकर ब्राजील शीर्ष पर

By भाषा | Updated: June 18, 2021 10:58 IST

Open in App

साओ पाउलो, 18 जून (एपी) अपनी आधी टीम बदलने के बावजूद ब्राजील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोपा अमेरिका फुटबॉल के मैच में पेरू को 4 . 0 से हरा दिया ।

यह मेजबान टीम की लगातार नौवीं जीत थी जिससे उसने खुद को टूर्नामेंट का प्रबल दावेदार साबित कर दिया है ।

डिफेंडर एलेक्स सैंड्रो, नेमार, मिडफील्डर एवर्टर रिबेइरो और स्ट्राइकर रिचर्लिसन ने एक एक गोल किया ।

इस जीत के बाद ब्राजील ग्रुप बी में छह अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि कोलंबिया उससे दो अंक पीछे है जिसने वेनेजुएला से गोलरहित ड्रॉ खेला ।

कोच टिटे के वादे के अनुसार ब्राजील इस टूर्नामेंट को अगले साल कतर में होने वाले विश्व कप की तैयारी का जरिया मान रहा है । इस मैच में उन छह खिलाड़ियों को जगह दी गई जो वेनेजुएला के खिलाफ पहला मैच नहीं खेले थे । ब्राजील ने वह मैच 3 . 0 से जीता था ।

ब्राजील ने टिटे के कोच रहते 42 मैच जीते, 10 ड्रॉ किये और सिर्फ चार गंवाये हैं ।

अब उसे बुधवार को कोलंबिया से खेलना है ।हर समूह से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!