लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका : मेस्सी की अर्जेंटीना को चिली ने ड्रॉ पर रोका

By भाषा | Updated: June 15, 2021 12:57 IST

Open in App

रियो दि जिनेरियो , 15 जून (एपी) लियोनेल मेस्सी के फ्री किक पर शानदार गोल के बावजूद चिली ने कोपा अमेरिका फुटबॉल के पहले मैच में अर्जेंटीना को 1 . 1 से ड्रॉ पर रोका ।

निल्टन सांतोस स्टेडियम पर खेले गए इस मैच से पहले अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना को श्रृद्धांजलि दी गई जिनका 60 वर्ष की उम्र में नवंबर में निधन हो गया था ।

इस महीने के आखिर में 34 वर्ष के हो रहे मेस्सी के पास शायद कोपा अमेरिका के रूप में अर्जेंटीना के लिये खिताब जीतने का आखिरी मौका है । उन्होंने पहले मैच से पूर्व कहा था कि राष्ट्रीय टीम के लिये खिताब जीतना उनका सबसे बड़ा सपना है । बार्सीलोना के लिये वह कई क्लब खिताब जीत चुके हैं ।

मेस्सी ने 33वें मिनट में फ्री किक पर चिली के डिफेंस को छकाते हुए शानदार गोल किया । अर्जेंटीना ने चोटिल स्ट्राइकर एलेक्सिस सांचेज के बिना भी चिली पर दबाव बनाये रखा । दूसरे हाफ में हालांकि चिली की टीम ने शानदार वापसी की और वीडियो रिव्यू पर एक पेनल्टी हासिल की । आर्टुरो विडाल का शॉट गोलकीपर ने रोक लिया लेकिन एडुआर्डो वर्गास के रिवर्स शॉट पर चिली ने 57वें मिनट में बराबरी का गोल किया ।

मेस्सी आखिर तक गोल करने के मौके बनाते रहे लेकिन दूसरे छोर से उन्हें सहयोग नहीं मिला ।

अर्जेंटीना को अब शुक्रवार को उरूग्वे से खेलना है जबकि चिली का सामना बोलिविया से होगा । पराग्वे की टीम सोमवार को अर्जेंटीना से खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!