लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका फाइनल के नायक डि मारिया को लेनी पड़ी से मनोचिकित्सक की मदद

By भाषा | Updated: July 11, 2021 15:27 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 11 जुलाई (एपी) ब्राजील के खिलाफ कोपा अमेरिका कप के फाइनल में मैच का इकलौता गोल करने वाले अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी एंजेल डि मारिया कहा कि फाइनल मैच में अपने प्रदर्शन से उबरने के लिए उन्हें मनोचिकित्सक से मदद लेनी पड़ी थी।

शनिवार को रियो दि जिनेरियो के मराकाना स्टेडियम में खेले गये फाइनल में उनके गोल से टीम का 28 साल का खिताबी सूखा खत्म हुआ।

उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘ मैं भावुक नहीं हो सकता, मैं जमीन पर गिर कर जश्न नहीं मना सकता, हमने इसे हासिल करने का बहुत सपने देखे थे। कितने लोगों ने कहा कि मुझे टीम में वापस नहीं आना चाहिए, मैं हिम्मत नहीं हारा और आज यह (खिताबी जीत) हो गया।’’

मैच के 22वें मिनट में रोड्रिगो डि पॉल ने डि मारिया की तरफ लंबा पास दिया। तैंतीस 33 साल के इस अनुभवी स्ट्राइकर ने लेफ्ट बैक रेना लोडी की खराब डिफेंडिंग का फायदा उठाते हुए गेंद को अपने कब्जे में लिया और गोलकीपर एंडरसन को छकाते हुए अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी जो निर्णायक साबित हुई।

अर्जेंटीना की इस टीम में सिर्फ डि मारिया, कप्तान लियोनेल मेस्सी और स्ट्राइकर सर्जियो अगुएरो ही उस टीम का हिस्सा थे जिसे जर्मनी ने ब्राजील में 2014 विश्व कप फाइनल हराया था।  

डि मारिया हालांकि चोट के कारण विश्व कप फाइनल मैच में नहीं खेल पाये थे। वह चोट के कारण 2015 और 2016 में चिली के खिलाफ कोपा अमेरिका फाइनल में भी नहीं खेल सके थे।

इसके बाद डि मारिया ने एक मनोचिकित्सक से मदद लेना शुरू किया। अर्जेंटीना के प्रशंसक उन्हें टीम से बाहर करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने शनिवार को सबको गलत साबित करते हुए टीम को चैम्पियन बनाने में अहम योगदान दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह यही नहीं रुकेगा है। विश्व कप जल्द ही आ रहा है, और इस जीत से हमारा मनोबल काफी बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!