लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका : आत्मविश्वास से ओतप्रोत ब्राजील का सामना सेमीफाइनल में पेरू से

By भाषा | Updated: July 5, 2021 10:51 IST

Open in App

रियो दि जिनेरियो, पांच जुलाई (एपी) ब्राजील के कई खिलाड़ी कोरोना महामारी के कारण कोपा अमेरिका खेलना भी नहीं चाहते थे लेकिन टूर्नामेंट में अपराजेय अभियान के साथ मेजबान टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है जहां उसका सामना पेरू से होगा ।

पेरू के खिलाफ सेमीफाइनल में ब्राजील का पलड़ा भारी होगा क्योंकि इसी टीम को दो सप्ताह पहले उसने ग्रुप चरण में 4 . 0 से हराया था ।

इस मैच में विजयी टीम का सामना शनिवार को ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम पर होने वाले फाइनल में अर्जेंटीना या कोलंबिया से होगा ।

ब्राजील के मिडफील्डर फ्रेड ने एक प्रेस कांर्फेंस में कहा ,‘‘ यह स्वाभाविक है कि अपनी सरजमीं पर हम पसंदीदा टीम हैं लेकिन हमें उसके अनुरूप खेलना भी होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ चिली के खिलाफ क्वार्टर फाइनल कठिन था लेकिन अगला मैच और भी कठिन होगा । पेरू अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा ।’’

ब्राजील और पेरू के बीच 2019 कोपा अमेरिका फाइनल खेला गया था जिसमें 70000 दर्शकों के सामने ब्राजील 3 . 1 से जीता था । कोरोना महामारी के कारण इस बार हालांकि मैदान में दर्शक नहीं होंगे ।

ब्राजील के प्रमुख खिलाड़ी गैब्रियल जीसस और पेरू के आंद्रे कारिलो इस मैच में नहीं खेल सकेंगे । दोनों को पिछले मैच में रेडकार्ड मिला था ।ब्राजील के लिये 2019 कोपा अमेरिका में सर्वाधिक गोल करने वाले एवर्टन खेलेंगे ।

पिछले मैच में दूसरे हाफ में दस खिलाड़ियों तक सिमटी ब्राजील टीम ने बमुश्किल जीत दर्ज की थी। वहीं पेरू ने पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे को हराया था ।

पेरू के कोच रिकार्डो गारेसा ने कहा ,‘‘ हमारे पास उन सभी गलतियों को सुधारने का मौका है जो हमने पहले चरण के मैच में की थी । ब्राजील बहुत मजबूत टीम है लेकिन हमारे प्रदर्शन में भी सुधार आयाा है ।’’

पेरू के खिलाफ एलेक्स सैंड्रो, नेमाार, एवर्टन रिबेइरो और रिचार्लीसन ने गोल किये थे । पेरू की उम्मीदें स्ट्राइक जियांलुका लालाडुला पर टिकी होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!