लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका : दूसरे हाफ में रेडकार्ड के बावजूद चिली को हराकर ब्राजील अंतिम चार में

By भाषा | Updated: July 3, 2021 11:20 IST

Open in App

रियो दि जिनेरियो, तीन जुलाई (एपी) गत चैम्पियन ब्राजील ने दूसरे हाफ में एक खिलाड़ी को ‘रेडकार्ड’ मिलने के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए चिली को 1 . 0 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

ब्राजील के लिये एकमात्र गोल स्थानापन्न खिलाड़ी लुकास पाकेटा ने दूसरे हाफ में किया । इसके कुछ सेकंड बाद ही गैब्रियल जीसस को रेडकार्ड मिलने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा ।

पाकेटा ने 46वें मिनट में चिली के गोलकीपर क्लाउडियो ब्रावो के बायीं ओर से गेंद को नेट में डाला । इसके दो मिनट बाद चिली के यूजेनियो माना को एक उछाल लेती किक से चोट पहुंचाने वाले जीसस को मैदान छोड़ना पड़ा ।

ब्राजील के डिफेंडरों ने इतना दमदार खेल दिखाया कि चिली को गोल करने के ज्यादा मौके ही नहीं मिल सके ।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल में पराग्वे को पेनल्टी शूटआउट में 4 . 3 से हराकर पेरू ने सेमीफाइनल में जगह बनाई । ब्राजील का सामना अब पेरू से होगा जिनके बीच 2019 कोपा अमेरिका फाइनल खेला गया था जो ब्राजील ने 3 . 1 से जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!