लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका : कोलंबिया के खिलाफ अर्जेंटीना की नजरें मेस्सी पर

By भाषा | Updated: July 6, 2021 10:54 IST

Open in App

ब्रासीलिया, छह जुलाई (एपी)अर्जेंटीना के लिये खेलते हुए पहली बार बार्सीलोना वाला फॉर्म दिखा रहे लियोनेल मेस्सी पर उनकी टीम की सारी उम्मीदें टिकी होंगी जब कोपा अमेरिका फुटबॉल के सेमीफाइनल में कोलंबिया के गोलकीपर डेविड ओस्पिना का तिलिस्म तोड़ना होगा।

ओस्पिना और कोलंबिया ने अब तक उम्दा प्रदर्शन किया है । इस मैच में जीतने वाली टीम का सामना शनिवार को फाइनल में ब्राजील से होगा जिसने पेरू को 1 . 0 से मात दी ।

ब्राजील के स्ट्राइकर नेमार ने जीत के बाद कहा था कि वह फाइनल में अर्जेंटीना से मुकाबला चाहते हैं ।

मेस्सी इस समय जबर्दस्त फॉर्म में हैं और चार गोल करने के अलावा चार में सहायता कर चुके हैं । इक्वाडोर के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उन्होंने एक गोल किया और दो बार सहायता की ।

दूसरी ओर उरूग्वे के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में ओस्पिना ने शूटआउट में दो पेनल्टी बचाई । निर्धारित समय तक मैच गोलरहत ड्रॉ था ।

मेस्सी को अर्जेंटीना के साथ पहले बड़े खिताब का इंतजार है । अर्जेंटीना ने 1993 कोपा अमेरिका के बाद से खिताब नहीं जीता है । वहीं कोलंबिया ने 2001 में कोपा अमेरिका जीता था ।

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने कोलंबिया की तारीफ करते हुए उसे कठिन प्रतिद्वंद्वी बताया । उन्होंने कहा ,‘‘ हम जीत की इस लय को बरकरार रखते हुए खेलेंगे ।’’

कोच ने कहा कि डिफेंडर क्रिस्टियन रोमेरो अभी चोट से उबर नहीं सके हैं जिनकी जगह जर्मन पेजेला खेल सकते हैं ।

कोलंबिया के कोच रेनाल्डो रूएडा ने कहा ,‘‘अर्जेंटीना काफी प्रतिस्पर्धी टीम है । काफी परिपक्व है और हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!