लाइव न्यूज़ :

कोपा अमेरिका : अर्जेंटीना ने उरूग्वे को हराया

By भाषा | Updated: June 19, 2021 12:06 IST

Open in App

साओ पाउलो , 19 जून (एपी) अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका फुटबॉल के अपने दूसरे मैच में उरूग्वे को 1 . 0 से हरा दिया । इसके साथ ही लियोनेल मेस्सी की टीम ग्रुप ए में चिली के साथ शीर्ष पर पहुंच गई।

मिडफील्डर गुइडो रौद्रिगेज ने ब्रासीलिया में खेले गए मैच के 13वें मिनट में हेडर पर गोल दागा । मेस्सी ने उन्हें बायीं ओर से क्रॉस दिया था । गेंद गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा के दाहिने ओर पोस्ट से टकराकर नेट के भीतर गई।

इससे पहले इंग्लैंड मूल के स्ट्राइकर बेन ब्रेरेटन के गोल की मदद से चिली ने बोलिविया को 1 . 0 से हराया ।

अर्जेंटीना ने चिली से 1 . 1 से ड्रॉ खेला था । इसके बाद डिफेंस में चार बदलाव किये गए ।

अब अर्जेटीना को सोमवार को पराग्वे से खेलना है । उसी दिन उरूग्वे की टक्कर चिली से होगी । पराग्वे को हराकर अर्जेंटीना शीर्ष पर पहुंचना चाहेगा ताकि नाकॅआउट चरण के शुरूआती मैच में ही ग्रुप बी की शीर्ष टीम ब्राजील से भिड़ंत टाली जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!