लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक में पदक जीतने का यकीन है : पूजा रानी

By भाषा | Updated: June 9, 2021 18:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून एशियाई चैम्पियनशिप में लगातार दूसरा स्वर्ण जीतने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत मुक्केबाज पूजा रानी (75 किलो) ने बुधवार को कहा कि उन्हें तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का पूरा यकीन है ।

पूजा ने चंद रोज पहले दुबई में एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था ।

उन्होंने पुणे से वर्चुअल कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैं ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी और बाकी ईश्वर की मर्जी । मुझे ओलंपिक में पदक जीतने का यकीन है ।’’

उन्होंने कहा ,’‘ मैं ओलंपिक की तैयारी से खुश हूं ।एशियाई चैम्पियनशिप में पदकसे मेरा आत्मविश्वास और उम्मीद बढी है।’’

हरियाणा के भिवानी की रहने वाली इस मुक्केबाज को चीन, वेल्स, नीदरलैंड और रूस के मुक्केबाजों से ओलंपिक में चुनौती मिलने की उम्मीद है ।

एम सी मैरीकोम समेत भारत की चार महिला मुक्केबाजों ने ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है ।

पूजा ने कहा ,‘‘हम चारों 15 जून को अभ्यास के लिये इटली जा रहे हैं । वहां हम अपने अभ्यास जोड़ीदारों के साथ अभ्यास करेंगे । ओलंपिक से पहले कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है तो इससे फायदा मिलेगा ।’’

उन्होंने बताया कि उन्हें कोरोना के टीके का पहला डोज दो जून को लगा है और दूसरा डोज इटली से लौटने के बाद लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!