लाइव न्यूज़ :

आत्मविश्वास से भरी मुंबई का सामना हैदराबाद से

By भाषा | Updated: January 15, 2021 18:17 IST

Open in App

बम्बोलिम, 15 जनवरी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की तालिका में शीर्ष पर काबिज मुंबई सिटी एफसी की टीम शनिवार को यहां के जीएमसी स्टेडियम में जब हैदराबाद एफसी के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने जीत की लय को बरकरार रखने की चुनौती होगी।

मुंबई के नाम 10 मैचों में आठ जीत के साथ 25 अंक है। हैदराबाद भी इस सत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है जिसके नाम इतने ही मैच में चार जीत के साथ 15 अंक है। टीम तालिका में चौथे स्थान पर है।

मुंबई के कोच सर्जियो लोबेरा हालांकि कोई कोताही नहीं बरतना चाहते है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अब तक के नतीजों से काफी खुश हूं। हमारे लिये इसे जारी रखना मुश्किल होगा लेकिन हम अंक तालिका पर ध्यान देने से ज्यादा अपने प्रदर्शन में सुधार करने पर ध्यान दे रहे हैं।’’

दोनों टीम के बीच इस सत्र में यह दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में मुंबई ने 2-0 की जीत दर्ज की थी और हैदराबाद इस बार हिसाब बराबर करना चाहेगा।

हैदराबाद के कोच मैनुएल मर्क्वेज ने हालांकि माना कि आईएसएल के मौजूदा सत्र में मुंबई की टीम काफी मजबूत है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुंबई बेशक इस लीग की सबसे मजबूत टीम है। यह मुश्किल मैच होगा। हम मैच में कुछ बदलाव करेंगे लेकिन अपने खेलने का तरीका नहीं बदलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!