लाइव न्यूज़ :

कोच के कोविड-19 पॉजिटिव की ‘गलत रिपोर्ट’ से कम्पाउंड तीरंदाजों को विश्व कप से हटना पड़ा

By भाषा | Updated: April 17, 2021 22:33 IST

Open in App

कोलकाता, 17 अप्रैल भारत की कम्पाउंड तीरंदाजी टीम को कोच के कोराना वायरस की ‘गलत पॉजिटिव रिपोर्ट’ के कारण ग्वाटेमाला सिटी में होने वाले विश्व कप चरण एक से हटना पड़ा।

इससे पहले टीम के सदस्यों दिल्ली हवाईअड्डे तक की यात्रा के दौरान शुक्रवार को बीती रात करनाल बाईपास के पास रोक दिया गया था।

सोनीपत के कम्पाउंड तीरंदाजों को 19 से 25 अप्रैल तक आयोजित होने वाले विश्व कप चरण एक में हिस्सा लेने के लिये दिल्ली हवाईअड्डे से सुबह दो बजकर 50 बजे एम्सटरडम की फ्लाइट पकड़ने के लिये ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुकी रिकर्व टीम से जुड़ना था। ये एम्सटरडम के जरिये ग्वाटेमाला सिटी पहुंचते।

लेकिन कम्पाउंड टीम के कोच गौरव शर्मा के गुरूवार को सोनीपत के साइ (भारतीय खेल प्राधिकरण) केंद्र में कोविड-19 पॉजिटिव आने की बात सुनने के बाद भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) ने उन्हें रिकर्व टीम के साथ जुड़ने की अनुमति नहीं दी।

शनिवार को शर्मा की फिर से जांच की गयी लेकिन वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं मिले। लेकिन उनके पॉजिटिव आने की खबर से कंपाउंड तीरंदाजों को टूर्नामेंट से हटा दिया गया है जो मार्च 2020 में महामारी से सभी प्रतियोगिताओं के रूकने के बाद पहली प्रतियोगिता है।

एएआई महासचिव प्रमोद चंदूरकर ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम अपने रिकर्व तीरंदाजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें 100 दिन में ओलंपिक में खेलना है। एसओपी के अनुसार हमें कम्पाउंड तीरंदाजों को अलग करना पड़ा जो पॉजिटिव आये कोच से सीधे संपर्क में थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों टीमों को एक साथ यात्रा करनी थी और हम एक प्रतिशत भी चूक नहीं करना चाहते थे। अमेरिकी दिशानिर्देश काफी सख्त हैं और अगर कुछ हो जाता तो पूरे दल को खामियाजा भुगतना पड़ता जिससे रिकर्व तीरंदाजों की ओलंपिक तैयारियां खतरे में पड़ जातीं। हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे। ’’

शर्मा ने कहा कि उन्होंने शनिवार को पटियाला की एक निजी लैब में एक और जांच करायी जिसमें उनका नतीजा नेगेटिव आया।

शर्मा ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे कभी कोई लक्षण नहीं था और एक दर्जन से अधिक बार परीक्षण किया जा चुका है लेकिन यह नहीं पता कि यह ‘गलत पॉजिटिव’ कैसे आया।’’

हालांकि कम्पाउंड टीम के एक अधिकारी ने इस अनुभव को बताते हुए कहा कि वे फैसले के इंतजार में शुक्रवार शाम को दो घंटे से ज्यादा समय तक करनाल बाईपास पर फंसे रहे।

बस में आठ सदस्यीय कम्पाउंड टीम थी जिसमें अभिषेक वर्मा, रजत चौहान, वी ज्योति सुरेखा और तीन जूनियर प्रगति, अक्षिता और सांची ढल्ला शामिल थीं।

अधिकारी ने दावा किया, ‘‘यह शाम को करीब सात बजे हुआ जब हम दिल्ली सीमा के करीब थे, उन्होंने हमें यात्रा करने से रोक दिया और आदेश का इंतजार करने को कहा। ’’

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने तुरंत ही कोच (गौरव शर्मा) को पृथकवास में भेज दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन रिकर्व तीरंदाजों ने जूम कॉल पर महासंघ पर दबाव डाला और धमकी दी कि अगर कम्पाउंड तीरंदाज उनके साथ हवाईअड्डे पर पहुंचते हैं तो वे फ्लाइट में नहीं चढ़ेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुणे में टीके की दो खुराक लेने के बावजूद रिकर्व तीरंदाज वायरस से संक्रमण को लेकर डरे हुए थे। इससे टीम में एकता का अभाव भी दिखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!