लाइव न्यूज़ :

अपने सहपाठी को प्रताड़ित करने वाले कंपोजर को देना पड़ा इस्तीफा

By भाषा | Updated: July 20, 2021 11:20 IST

Open in App

तोक्यो , 20 जुलाई (एपी) बचपन में अपने एक सहपाठी को प्रताड़ित करने वाले कंपोजर केइगो ओयामाडा को पद से इस्तीफा देना पड़ा जो तोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के संगीत पर काम कर रहे थे ।

उन्होंने अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर लिखा ,‘‘ मैं सभी सलाह और राय को स्वीकार करता हूं जो मुझे मिल रही हैं । मैं भविष्य के लिये उन्हें ध्यान में रखूंगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं तहेदिल से माफी मांगता हूं ।’’

अपने एक दिव्यांग सहपाठी को मौखिक रूप से प्रताड़ित करने की खबरें आनलाइन आने पर ओयामाडा की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही थी और उनके इस्तीफे की भी मांग हो रही थी ।

तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने रविवार को कहा था कि वह पद पर बने रहेंगे क्योकि उन्हें अपने किये पर पछतावा है । लेकिन उनके इस्तीफा देते ही अपना रूख बदलते हुए उन्होंने कहा कि ओयामाडा की हरकत अस्वीकार्य है।

आयोजन समिति की प्रमुख सेइको हाशिमोतो ने कहा कि इस मसले पर शुरूआत में आयोजकों के रवैये पर उन्हें खेद है ।

शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में संगीत के उस हिस्से का इस्तेमाल नहीं होगा जिसे ओयामाडा ने तैयार किया है । उन्हें पैरालम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह से भी हटा दिया गया है ।

कोरोना महामारी के कारण उद्घाटन समारोह में दर्शक नहीं होंगे ।

ओयामाडा से पहले योशिरो मोरी को महिला विरोधी बयान के कारण आयोजन समिति के प्रमुख का पद छोड़ना पड़ा था ।हिरोशी ससाकी को भी विवादित बयान के कारण समारोहों के रचनात्मक निर्देशक के पद से हटना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!