लाइव न्यूज़ :

तोक्यो खेलों में प्रतिस्पर्धाएं शुरू, जापान ने सॉफ्टबॉल में आस्ट्रेलिया को हराया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 12:09 IST

Open in App

फुकुशिमा (जापान), 21 जुलाई (एपी) एक साल के विलंब के बाद तोक्यो ओलंपिक में जब प्रतिस्पर्धाएं शुरू हुईं तो मेजबान जापान ने विजयी शुरुआत करते हुए बुधवार को सॉफ्टबॉल में आस्ट्रेलिया को एकतरफा मुकाबले में 8-1 से शिकस्त दी।

मुकाबले का आयोजन लगभग पूरी तरह से खाली स्टेडियम में किया गया। कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रशंसकों के स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंध है। महामारी के कारण पिछले साल इन खेलों को स्थगित किया गया था।

जापान और आस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला 30,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में खेला गया लेकिन इस दौरान लगभग 50 ही दर्शक मौजूद थे जिसमें टीम और ओलंपिक अधिकारी तथा मीडियाकर्मी शामिल थे।

जापान की टीम 2008 बीजिंग खेलों में सॉफ्टबॉल में अमेरिका को हराकर जीते स्वर्ण पदक का बचाव कर रही है। सॉफ्टबॉल और बेसबॉल को 2012 और 2016 खेलों से बाहर कर दिया गया था लेकिन तोक्यो खेलों में इन दोनों प्रतियोगिताओं की वापसी हुई है। इन्हें पेरिस 2024 खेलों में जगह नहीं मिलेगी लेकिन 2028 लॉस एंजिलिस खेलों में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!