लाइव न्यूज़ :

तोक्यो खेलों में प्रतिस्पर्धाएं शुरू, सॉफ्टबॉल में जापान और अमेरिका जीते

By भाषा | Updated: July 21, 2021 17:09 IST

Open in App

फुकुशिमा (जापान), 21 जुलाई (एपी) एक साल के विलंब के बाद तोक्यो ओलंपिक में जब प्रतिस्पर्धाएं शुरू हुईं तो मेजबान जापान ने विजयी शुरुआत करते हुए बुधवार को सॉफ्टबॉल में आस्ट्रेलिया को एकतरफा मुकाबले में 8-1 से शिकस्त दी।

मुकाबले का आयोजन लगभग पूरी तरह से खाली स्टेडियम में किया गया। कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रशंसकों के स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंध है। महामारी के कारण पिछले साल इन खेलों को स्थगित किया गया था।

जापान और आस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला 30,000 दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में खेला गया लेकिन इस दौरान लगभग 50 ही दर्शक मौजूद थे जिसमें टीम और ओलंपिक अधिकारी तथा मीडियाकर्मी शामिल थे।

जापान की टीम 2008 बीजिंग खेलों में सॉफ्टबॉल में अमेरिका को हराकर जीते स्वर्ण पदक का बचाव कर रही है।

दूसरी तरफ अमेरिका ने भी जीत के साथ शुरुआत करते हुए इटली को 2-0 से शिकस्त दी। बीजिंग ओलंपिक 2008 की अमेरिकी टीम का हिस्सा रही 38 साल की कैट ओस्टरमैन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

जापान ने 2008 अमेरिका को हराकर ही सॉफ्टबॉल का खिताब जीता था। सॉफ्टबॉल और बेसबॉल को 2012 और 2016 खेलों से बाहर कर दिया गया था लेकिन तोक्यो खेलों में इन दोनों प्रतियोगिताओं की वापसी हुई है। इन्हें पेरिस 2024 खेलों में जगह नहीं मिलेगी लेकिन 2028 लॉस एंजिलिस खेलों में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!