लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: 338 किलो उठाकर वेंकट राहुल ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया भारत को चौथा गोल्ड

By विनीत कुमार | Updated: April 7, 2018 18:42 IST

राहुल से पहले सतीश शिवालिंगम ने भी 77 किलोग्राम के फाइनल में कुल 317 किलोग्राम वजन उठाते हुए गोल्ड मेडल जीता।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: भारत के वेटलिफ्टिर वेंकट राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स के 85 किलोग्राम वर्ग का गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत की झोली में यह चौथा गोल्ड मेडल है जबकि वेटलिफ्टिंग से यह छठा मेडल है।

दिलचस्प ये है कि सभी मेडल अभी तक वेटलिफ्टिंग से ही आए हैं। राहुल ने फाइनल में कुल 338 किलोग्राम का भार उठाकर यह गोल्ड मेडल जीता। स्नैच में वेंकट ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 151 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में पहली बार में असफल होने के बाद दूसरी बारी में 187 किलोग्राम का भार उठाया।  वहीं, इस स्पर्धा का सिल्वर समोआ के डॉन ओपेलॉग और ब्रॉन्ज मलेशिया के मोहम्मद फाजरुल ने अपने नाम किया।

राहुल ने पिछले साल गोल्ड कोस्ट में ही हुए कॉमनवेल्थ सीनियर वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वॉलिफाई किया था। राहुल 20 साल के हैं और उनके छोटे भाई वरुण भी वेटलिफ्टर हैं। (और पढ़ें- CWG 2018: सतीश शिवालिंगम ने भारत को वेटलिफ्टिंग में दिलाया तीसरा गोल्ड, रचा इतिहास)

बहरहाल, राहुल से पहले जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में सतीश शिवालिंगम ने भी शनिवार को 77 किलोग्राम के फाइनल में कुल 317 किलोग्राम वजन उठाते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता। वहीं, महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और संजीता चानू गोल्ड जीत चुकी हैं। पुरुष वेटलिफ्टरों में गुरुराजा ने सिल्वर और दीपक लाथेर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी सारी खबरें यहां पढ़ें

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सगोल्ड मेडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतआईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिपः रविंदर सिंह ने 569 अंक के साथ गोल्ड पर साधा निशाना, किम चेयोंगयोंग और एंटोन अरिस्तारखोव को हराया

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!