लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रमंडल खेल 2022 की क्वींस बेटन रिले दिल्ली, अहमदाबाद, बेंगलुरू और ओडिशा में

By भाषा | Updated: December 21, 2021 10:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 की क्वींस बेटन रिले 12 से 15 जनवरी के बीच दिल्ली , अहमदाबाद, बेंगलुरू और ओडिशा में होगी जिसके लिये भारतीय ओलंपिक संघ ने एक समिति के गठन का फैसला किया है ।

क्वींस बेटन रिले 72 देशों के अपने सफर के दौरान चार दिन के लिये भारत में रहेगी ।

आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में समिति के गठन के बारे में बताया ।

बत्रा ने कहा ,‘‘ महासचिव राजीव मेहता और मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि आईओए ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के क्वींस बेटन रिले कार्यक्रम की तैयारी और संचालन के लिये तीन सदस्यीय समिति के गठन का फैसला किया है।’’

समिति में आईओए कार्यकारी परिषद के सदस्य राकेश गुप्ता, मुकेश कुमार और भारतीय नेटबॉल महासंघ की कार्यकारी परिषद के सदस्य हरिओम कौशिक होंगे ।

आईओए निदेशक जॉर्ज मैथ्यू और आईओए संयुक्त निदेशक नाजिमा खान उनकी मदद करेंगी ।

रिले 12 जनवरी को दिल्ली में, 13 जनवरी को अहमदाबाद में , 14 जनवरी को बेंगलुरू और 15 जनवरी को ओडिशा में रहेगी । प्रदेश ओलंपिक संघों के अध्यक्ष और सचिवों पर इसके सुचारू संचालन की जिम्मेदारी रहेगी ।

रिले सात अक्टूबर को बकिंघम पैलेस से शुरू होगी जहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बेटन पर राष्ट्रमंडल देशों के लिये अपना संदेश लिखेंगी । बेटन 269 दिनों में 140000 किलोमीटर का सफर तय करेगी और करीब 7500 लोग इसे थामेंगे ।

यह क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेशेल्स में, नववर्ष पर मालदीव में और ईस्टर पर जमैका में रहेगी ।

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त 2022 के बीच होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!