Commonwealth Games 2022: मैरी कॉम चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल से हटीं, छह बार जीत चुकी हैं विश्व चैंपियन का खिताब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2022 19:16 IST2022-06-10T19:16:10+5:302022-06-10T19:16:10+5:30

मैरी कॉम 48 किग्रा के ट्रायल के लिए पहुंची थीं, लेकिन चोट के कारण पहले दौर में ही उन्हें हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। मैरी कॉम पिछली बार राष्ट्रमंडल खेलों (2018) में स्वर्ण पदक जीती थीं।

Commonwealth Games 2022 Mary Kom withdras from the ongoing Women’s Boxing Trials due to an injury | Commonwealth Games 2022: मैरी कॉम चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल से हटीं, छह बार जीत चुकी हैं विश्व चैंपियन का खिताब

Commonwealth Games 2022: मैरी कॉम चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल से हटीं, छह बार जीत चुकी हैं विश्व चैंपियन का खिताब

Highlights ट्रायल मैच के पहले दौर में चोटिल होकर रिंग में गिर गईं मैरी कॉमइस कारण रेफरी ने नीतू को विजेता घोषित कर दिया

नई दिल्ली: भारतीय अनुभवी महिला मुक्केबाज मैरी कॉम ने चोट के कारण इस साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल से अपना नाम वापस ले लिया हैं। मैरी कॉम छह बार विश्व चैंपियन का खिताब जीत चुकी हैं। मैरी कॉम 48 किग्रा के ट्रायल के लिए पहुंची थीं, लेकिन चोट के कारण पहले दौर में ही उन्हें हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

मैरी कॉम पिछली बार राष्ट्रमंडल खेलों (2018) में स्वर्ण पदक जीती थीं। वो ट्रायल मैच के पहले दौर में चोटिल होकर रिंग में गिर गईं। 39 वर्षीय मुक्केबाज ने चोटिल होने के बावजूद लड़ने की हिम्मत दिखाई, लेकिन कुछ देर में उनका संतुलन बिगड़ गया और वो बाएं पैर में दर्द के कारण बैठ गईं। मैरी कॉम को रिंग से बाहर जाना पड़ा। इस कारण रेफरी ने नीतू को विजेता घोषित कर दिया। 

सबसे सफल भारतीय मुक्केबाज ने अगले महीने बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों पर ध्यान देने के लिए विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों से नाम वापस ले लिया था।

Web Title: Commonwealth Games 2022 Mary Kom withdras from the ongoing Women’s Boxing Trials due to an injury

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे