Commonwealth Games 2022: भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में, वेल्स को 4- 1 से हराया, 4 मैच और 27 गोल कर रिकॉर्ड बनाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 4, 2022 20:42 IST2022-08-04T20:23:28+5:302022-08-04T20:42:10+5:30

Commonwealth Games 2022: हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक के दम पर आखिरी लीग मैच में वेल्स को 4-1 से हराकर भारतीय टीम ने पूल बी में शीर्ष पर रहकर बृहस्पतिवार को राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय टीम ने 4 मैच खेलते हुए 27 गोल किए और केवल 5 गोल खाए।

Commonwealth Games 2022 India beat Wales 4-1 in Men’s Hockey Pool B match qualify for semi-finals | Commonwealth Games 2022: भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल में, वेल्स को 4- 1 से हराया, 4 मैच और 27 गोल कर रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Highlights मनदीप और आकाशदीप ने गोल करके भारत को विशाल अंतर से जीत दिलाई। टीम इंडिया ने कनाडा को 8-0 से हरा दिया था।घाना को 11 . 0 से हराने के बाद भारतीय टीम को दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 4 . 4 से ड्रॉ पर रोका था।

Commonwealth Games 2022: भारतीय टीम ने आखिरी लीग मैच में वेल्स को 4- 1 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम इंडिया ने कनाडा को 8-0 से हरा दिया था। भारतीय टीम ने 4 मैच खेलते हुए 27 गोल किए।  सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार छह अगस्त को खेले जाएंगे।

पहले मैच में घाना को 11 .0 से और तीसरे मैच में कनाडा को 8 . 0 से हराने वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड से 4 . 4 से ड्रॉ खेला था। विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज मनप्रीत सिंह की टीम प्लस 22 के गोल औसत के साथ पूल बी में शीर्ष रही और अब सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से सामना नहीं करना पड़ेगा बशर्ते इंग्लैंड आखिरी मैच में कनाडा को 15 . 0 से ना हरा दे।

टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने आखिरी लीग मैच में आक्रामक शुरुआत की और दूसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने दो पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके हाफ टाइम तक 2 . 0 की बढ़त दिला दी। हरमनप्रीत और गुरजंत सिंह ने आखिरी दो क्वार्टर में एक एक गोल करके बढ़त 4-0 की कर दी। वेल्स के लिये एकमात्र गोल जेरेथ फर्लोंग ने चौथे क्वार्टर में किया।

Web Title: Commonwealth Games 2022 India beat Wales 4-1 in Men’s Hockey Pool B match qualify for semi-finals

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे