लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: वीरधवल खाड़े ने बनाई 50मीटर बटरफ्लाई तैराकी के सेमीफाइनल में जगह

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 5, 2018 13:22 IST

Virdhawal Khade: भारत के वीरधवल खाड़े ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पुरुषों के 50 मीटर बटरफ्लाई इवेंट के लिए किया क्वॉलिफाई

Open in App

नई दिल्ली, 5 अप्रैल: भारत के वीरधवल खाड़े कॉमनवेल्थ गेम्स  के पहले दिन गुरुवार को गोल्डकोस्ट में  पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गए। साथ ही एक और भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने 56.71 सेकेंड्स का समय निकालते हुए बैकस्ट्रोक हीट में पांचवें स्थान पर रहे। नटराज का समय नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

खाड़े, जिन्होंने टी 5 में अपने साथी खिलाड़ी सजन प्रकाश के साथ भाग लिया, ने लेन 6 में एक धीमी शुरुआत से उबरते हुए 24,52 सेकेंड्स का समय निकालते हुए पांचवें स्थान पर रहे। इस हीट में पहले नंबर पर रहे दक्षिण अफ्रीका के रेयान कोएटजी, जिन्होंने 23.94 सेकेंड्स का समय निकाला। 

महाराष्ट्र के वीरधवाल खाड़े ने लंबे समय बाद वापसी करते हुए हमवतन सजन प्रकाश को पीछे छोड़ते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया। आखिर में सात हीट्स में भाग लेने वाले 56 तैराकों के बीच खाड़े उन टॉप 16 तैराकों में जगह बनाने में कामयाब रहे, जिन्होंने सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया।

सेमीफाइनलिस्ट की लिस्ट में खाड़े 13वें नंबर पर रहे, जबकि इस लिस्ट में पहले नंबर पर रहे वर्ल्ड चैंपियन दक्षिण अफ्रीकी तैराक चाड ले क्लॉस, जिन्होंने 23.53 सेकेंड्स का समय निकाला। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!