लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: सतीश शिवालिंगम ने भारत को वेटलिफ्टिंग में दिलाया तीसरा गोल्ड, रचा इतिहास

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 7, 2018 08:04 IST

Sathish Kumar Sivalingam: सतीश शिवालिंगम ने वेटलिफ्टिंग के 77 किलोग्राम कैटिगरी में जीता गोल्ड मेडल

Open in App

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: भारतीय वेटलिफ्टिर सतीश कुमार शिवालिंगम ने गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन शनिवार को भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया। सतीश ने पुरुषों के वेटलिफ्टिंग में 77 किलोग्राम के फाइनल में कुल 317 किलोग्राम वजन उठाते हुए गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने स्नैच में 144 किलो और क्लीन ऐंड जर्क में 173 किलो वजन उठाया और कुल 317 किलो वजन उठाते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया।

सतीश ने लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। वह लगातार दो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष वेटलिफ्टर बन गए हैं। सतीश ने पुरुषों के 77 किलोग्राम कैटिगरी में 2014 में ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद लगातार अपना दूसरा गोल्ड जीता। इस प्रतियोगिता का सिल्वर मेडल इंग्लैंड के जैक ओलिवर ने 312 किलो और ब्रॉन्ज ऑस्ट्रेलिया के फ्रांकोइस इटोउंडी ने 305 किलो वजन उठाते हुए जीता।

ये भारत का इस गेम्स में तीसरा गोल्ड और कुल पांचवां मेडल हैं। खास बात ये है कि ये पांचों मेडल वेटलिफ्टिंग से आए हैं। अब तक भारत के लिए महिला वेटलिफ्टरों मीराबाई चानू और संजीता चानू ने गोल्ड और पुरुष वेटलिफ्टरों गुरुराजा ने सिल्वर और दीपक लाथेर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

तमिलनाडु से आने वाले इस 25 वर्षीय वेटलिफ्टर ने 2014 के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्नैच में 149 किलो और क्लीन ऐंड जर्क में 179 किलो समेत कुल 328 किलो वजन उठाते हुए गोल्ड मेडल जीता था।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!