लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: संजीता चानू ने दिलाया भारत को दूसरा गोल्ड, बनाया नया रिकॉर्ड

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 6, 2018 08:38 IST

Sanjita Chanu: संजीता चानू ने वेटलिफ्टिंग में महिलाओं की 53 किलोग्राम कैटिगरी में जीता गोल्ड मेडल

Open in App

नई दिल्ली, 6 अप्रैल: भारत की संजीता चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया। संजीता ने वेटलिफ्टिंग में महिलाओं की 53 किलोग्राम कैटिगरी में नए रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। संजीता ने कुल 192 किलोग्राम वजन उठाते हुए गोल्ड मेडल जीता।  उन्होंने स्नैच में 84 और क्लीन ऐंड जर्क में 108 किलो वजन उठाते हुए गोल्ड मेडल जीता।

इसके साथ ही चानू ने लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। ये भारत का इन कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा पदक है, इससे पहले गुरुवार को मीराबाई चानू ने 48 किलोग्राम कैटिगरी में कुल 196 किलोग्राम वजन (86+110 Kg) वजन उठाते हुए गोल्ड और गुरुराजा ने पुरुषों के 56 किलोग्राम कैटिगरी में सिल्वल मेडल जीता था। (पढ़ें: CWG 2018: मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में नए रिकॉर्ड के साथ दिलाया भारत को पहला गोल्ड मेडल)

इस इवेंट का सिल्वर मेडल पापुआ न्यू गिनी को लाओ डिका तोउआ ने 182 किलोग्राम वजन उठाते हुए जीता जबकि ब्रॉन्ज मेडल कनाडा की राचेल लेबलेंस-बैजनेट ने 181 किलोग्राम वजन उठाते हुए जीता। चानू ने स्नैच में 84 किलोग्राम वजन उठाते हुए नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाया और फिर क्लीन ऐंड जर्क में 108 किलोग्राम वजन उठाते हुए कुल 192 वजन उठाया और नए कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता था। (पढ़ें: CWG 2018: मीराबाई ने जीता गोल्ड, गुरुराजा ने सिल्वर, जानें कैसा रहा भारत के लिए पहला दिन)

संजीता चानू ने क्लीन ऐंड जर्क में पहले दो प्रयासों में 104 किलोग्राम और 108 किलोग्राम वजन उठाया। लेकिन तीसरे प्रयास में वह 112 किलोग्राम वजन उठाने से चूक गईं। लेकिन स्नैच में उठाए गए 84 किलोग्राम वजन के साथ वह कुल मिलाकर 192 किलोग्राम वजन उठाकर अपने प्रतिद्वंद्वियों से काफी आगे रहीं और गोल्ड पर कब्जा जमाया। 

चानू ने इससे पहले 2014 के ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में 58 किलोग्राम कैटिगरी में कुल 173 kg (77+96) किलोग्राम वजन उठाते हुए  गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने 2017 की कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कुल 195 (85+110 किलो) किलोग्राम वजन उठाकर  गोल्ड जीता था।  

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!