CWG 2018: हरियाणा सरकार करेगी एथलीट्स का सम्मान, गोल्ड मेडल जीतने वाले को मिलेंगे 1.5 करोड़

By भाषा | Updated: April 16, 2018 20:37 IST2018-04-16T20:37:26+5:302018-04-16T20:37:26+5:30

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चार से 15 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 66 पदक जीते हैं।

commonwealth games 2018 haryana manohar lal khattar government to give cash reward to medal winners | CWG 2018: हरियाणा सरकार करेगी एथलीट्स का सम्मान, गोल्ड मेडल जीतने वाले को मिलेंगे 1.5 करोड़

Commonwealth Games 2018 day 3

पानीपत,16 अप्रैल: हरियाणा सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के सभी 22 खिलाड़ियों का सम्मान करेगी। राज्य के एथलीट्स का सम्मान 26 अप्रैल को एक कार्यक्रम में किया जाएगा।

राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज इसकी घोषणा करते हुए कहा कि गोल्ड मेडल जीतने वाले को 1.5 करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल विजेता को 75 लाख और ब्रॉन्ज जीतने वाले को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चार से 15 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में कुल 66 पदक जीते हैं। इसमें हरियाणा से जुड़े खिलाड़ियों ने 22 व्यक्तिगत पदक जीते।
 
हरियाणा को खेलों का केन्द्र बताते हुए खट्टर ने कहा, 'राज्य की आबादी देश की आबादी की महज दो फीसदी है लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय मुकाबलों में खिताब जीते हैं। 

उन्होंने कहा, 'हरियाणा में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता को छह करोड़, रजत पदक विजेता को चार करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपये दिये जाते हैं।'

Web Title: commonwealth games 2018 haryana manohar lal khattar government to give cash reward to medal winners

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे