लाइव न्यूज़ :

उरूग्वे को पेनल्टी में हराकर कोलंबिया कोपा सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: July 4, 2021 10:02 IST

Open in App

रियो डी जेनेरियो, चार जुलाई (एपी) गोलकीपर डेविड ओस्पिना ने पेनल्टी शूट आउट में दो पेनल्टी का बचाव किया जिससे कोलंबिया ने उरूग्वे को 4-2 से पराजित करके कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाकर 2001 के बाद अपना पहला खिताब जीतने की उम्मीदें बरकरार रखी।

कोई भी टीम मैच के निर्धारित और अतिरिक्त समय में गोल नहीं कर पायी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। ओस्पिना का यह 112वां मैच था और वह पूर्व कप्तान कार्लोस वेल्डेरमा को पीछे छोड़कर कोलंबिया की तरफ से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बने।

ओस्पिना ने उरूग्वे के जोस मारिया गिमिनेज और मैतियास विना के शॉट को रोका। कोलंबिया सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का सामना करेगा जिसने इक्वाडोर को 3-0 से हराया।

कोलंबिया की तरफ से शूट आउट में डुवान जपाटा, डेविनसन सांचेज, येरे मिना और मिगुएल बोर्जा ने गोल किये जबकि उरूग्वे के लिये अनुभवी स्ट्राइकर एडिसन कवानी और लुई सुआरेज ही गोल कर पाये।

पिछले कुछ वर्षों में शूटआउट में भाग्य कोलंबिया का साथ नहीं देता था। वह कोपा अमेरिका में 2015 में अर्जेंटीना और 2019 में चिली से शूटआउट में हार गया था जबकि विश्व कप 2018 में भी इंग्लैंड ने उसे अंतिम 16 के मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में ही हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!