लाइव न्यूज़ :

कारडोना के गोल से कोलंबिया ने इक्वाडोर को 1-0 से हराया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 10:08 IST

Open in App

कुइएबा (ब्राजील), 14 जून (एपी) कोलंबिया ने एडविन कारडोना के गोल की मदद से कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में इक्वाडोर को 1—0 से पराजित किया।

कारडोना ने 42वें मिनट में यह महत्वपूर्ण गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।

यह निर्णायक मोड़ तब आया जब मिडफील्डर कारडोना ने इक्वाडोर के पेनल्टी बॉक्स के करीब फ्री किक ली। उन्होंने सीधे शॉट लेने के बजाय जुआन गुलेरमो कुआडराडो के साथ छोटे पास के जरिये गेंद आगे बढ़ायी। कुआडराडो ने मिगुएल बोर्जा को गेंद सौंपी।

बोर्जा ने हेडर ने कोरडोना को गेंद थमायी जिन्होंने गोलकीपर पेड्रो ओर्टिज को छकाकर गोल दागा। वीडियो समीक्षा में भी कोलंबिया की यह रणनीति सही पायी गयी।

कोलंबिया के कोच रीनाल्डो रूइडा ने कहा, ''हम विश्व कप क्वालीफायर्स से ही इस तरह से गोल करने का अभ्यास कर रहे थे। ''

इन दोनों टीमों के बीच विश्व कप क्वालीफाईंग का मैच सात महीने पहले इक्वाडोर ने 6—1 से जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!