लाइव न्यूज़ :

कोलिन्स को सिलिकॉन वैली क्लासिक का खिताब

By भाषा | Updated: August 9, 2021 09:52 IST

Open in App

सैन जोस, नौ अगस्त (एपी) अमेरिका की डेनियल कोलिन्स ने रविवार को यहां रूस की चौथी वरीयता प्राप्त दारिया कास्ताकिना को हराकर सिलिकॉन वैली क्लासिक टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।

सातवीं वरीयता प्राप्त कोलिन्स ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखते हुए कास्ताकिना को 6-3, 6-7 (10), 6-1 से हराया। उन्होंने 25 जुलाई को ही पालेरमो में भी खिताब जीता था।

कोलिन्स ने कहा, ‘‘मैंने बहुत अच्छी शुरुआत की थी और मैंने अच्छी टेनिस खेली। मुझे नहीं लगता कि दारिया पहले सेट में अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेल रही थी। दूसरे सेट में उसने वास्तव में अपने खेल में सुधार किया और 5-3 से आगे हो गयी थी जिसके बाद मैं इसे टाईब्रेकर तक ले गयी।’’

युगल में क्रोएशिया की दारिया जुराक और स्लोवेनिया की आंद्रिया क्लेपाक ने कनाडा की गैब्रियला डाब्रोवस्की और ब्राजील की लुइसा स्टेफनी को 6-1, 7-5 से हराकर खिताब जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!