लाइव न्यूज़ :

प्रतिबंध घटने के बावजूद ओलंपिक में नहीं खेल पाएंगे कोलमैन

By भाषा | Updated: April 16, 2021 14:39 IST

Open in App

लुसोन (स्विट्जरलैंड), 16 अप्रैल (एपी) अमेरिका के सौ मीटर के विश्व चैंपियन फर्राटा धावक क्रिस्टियन कोलमैन तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि डोप परीक्षण नहीं देने के कारण लगे प्रतिबंध को हटाने को लेकर उनकी अपील को शुक्रवार को नकार दिया गया।

खेल पंचाट (कैस) ने हालांकि 100 मीटर विश्व चैंपियन कोलमैन के प्रतिबंध को दो साल से घटाकर 18 महीने का कर दिया लेकिन यह प्रतिबंध नवंबर में खत्म होगा जबकि ओलंपिक इससे तीन महीने पहले ही हो जाएंगे।

तीन जजों के पैनल ने कहा कि इन हालात में 18 महीने की सजा उचित होगी लेकिन एक साल के समय में तीन बार परीक्षण के लिए नहीं पहुंचने के दौरान एक बार पूरी तरह से कोलमैन की गलती नहीं थी।

कोलमैन पर ट्रैक एवं फील्ड की इंटीग्रिटी यूनिट ने दो साल का प्रतिबंध लगाया था जिसे इस अमेरिकी धावक ने चुनौती दी थी।

कोलमैन ने हालांकि 2022 के पूरे सत्र में हिस्सा लेने की स्वीकृति होगी जिसमें विश्व चैंपियनशिप भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!