लाइव न्यूज़ :

सीओई की सुविधायें तीन सितारा होटलों समान होगी: साइ

By भाषा | Updated: January 28, 2021 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) की सुविधायें जल्द ही तीन सितारा होटलों के समान होंगी क्योंकि उसने बुनियादी ढांचे के विकास और उन्नयन के लिये 100 करोड़ रूपये की परियोजना को मंजूरी दी है।

यह फैसला साइ की 54वीं संचालन संस्था बैठक के दौरान लिया गया जो खेल मंत्री किरेन रीजीजू की अध्यक्षता में बुधवार को हुई थी।

साइ ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘संचालन संस्था ने देश भर में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में बुनियादी ढांचों के निर्माण, विकास और उन्नयन के लिये (करीब) 100 करोड़ रूपये की राशि की परियोजना को मंजूरी दी है। ’’

उसने कहा, ‘‘इस परियोजना में बेंगलुरू में और दिल्ली के आईजी स्टेडियम में हॉस्टल के निर्माण के साथ खेलने के मैदान और विभिन्न मौजूदा सुविधाओं में उन्नयन शामिल है। ’’

साइ ने कहा, ‘‘आवासीय सुविधाओं में उच्चतम गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये साइ के विभिन्न केंद्रों में होस्टल के प्रबंधन, मेस और रसोई की सुविधाओं को आउटसोर्स करने का फैसला किया गया ताकि इनकी सुविधायें तीन सितारा हॉस्टल के बराबर हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!