लाइव न्यूज़ :

दुबई चैंपियनशिप में कोको गॉफ जीती, शीर्ष वरीय स्वितोलिना हारी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 14:33 IST

Open in App

दुबई, 10 मार्च (एपी) अमेरिका की किशोरी कोको गॉफ ने उलटफेर करते हुए दुबई टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दौर में जगह बनाई लेकिन शीर्ष वरीय एलिना स्वितोलिना को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

सोलह साल की कोको ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 12वीं वरीय मार्केटा वानद्रोसोवा को 3-6, 6-0, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना तेरेजा मार्टिनकोवा से होगा जिन्होंने पांचवीं वरीय किकी बर्टन्स को 6-1, 6-4 से शिकस्त दी।

स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने दो बार की चैंपियन स्वितोलिना को 2-6, 6-4, 6-1 से हराया। वह अगले दौर में चेक गणराज्य की बारबरा क्रेजिसिकोवा से भिड़ेंगी जिन्होंने येलेना ओस्टापेंको को 6-3, 6-1 से हराया।

उन्नीस साल की अनास्तासिया पोतापोवा ने 11वीं वरीय मेडिसन कीज को 6-4, 6-3 से शिकस्त दी।

शनिवार को गरबाइन मुगुरुजा को हराकर कतर ओपन का खिताब जीतने वाली पेत्रा क्वितोवा कूल्हे की चोट के कारण मंगलवार को उस समय मुकाबले से हट गईं जब जिल टेकमैन के खिलाफ स्कोर 6-2, 3-4 था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!