लाइव न्यूज़ :

कोको गॉ दो मैच प्वाइंट बचाकर दुबई ओपन के दूसरे दौर में

By भाषा | Updated: March 8, 2021 10:21 IST

Open in App

दुबई, आठ मार्च (एपी) कोको गॉ ने दो मैच प्वाइंट बचाने के बाद वापसी करके दुबई टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दौर में जगह बनायी।

अमेरिका की 16वर्ष की गॉ ने एकटेरिना अलेक्सांद्रोवा को 7-6 (3), 2-6, 7-6 (8) से पराजित किया। वह तीसरे सेट में एक समय 5-1 से आगे चल रही थी लेकिन उन्होंने एकटेरिना को वापसी का मौका दिया। दसवें गेम में गॉ के पास चार मैच प्वाइंट थे लेकिन एकटेरिना ने मैच को टाईब्रेकर तक खींच दिया।

गॉ ने इसके बाद टाईब्रेकर में दो मैच प्वाइंट बचाये और फिर अंतिम तीन अंक जीतकर दो घंटे 40 मिनट चले मैच को अपने नाम किया।

चोटी की आठ खिलाड़ियों को पहले दौर में बाई मिली है। रविवार को खेले गये अन्य मैचों में ओंस जाबेर ने कैटरीना सिनियाकोवा को 6-2, 6-3 से जबकि बारबोरा क्राजिसकोवा ने 16वीं वरीय मारिया सकारी को 6-2, 7-6 (4) से पराजित किया।

रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने वांग क्वियांग पर 6-4, 1-6, 6-5 से जीत हासिल की। अनास्तासिया सेवास्तोवा और अलाइज कार्नेट भी दूसरे दौर में पहुंच गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!