लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक ‘प्लेबुक’ का तीसरा संस्करण आने से पहले कोट्स जापान पहुंचे

By भाषा | Updated: June 15, 2021 11:53 IST

Open in App

तोक्यो, 15 जून (एपी) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष जॉन कोट्स ओलंपिक ‘प्लेबुक’ का तीसरा और आखिरी संस्करण आने से ठीक पहले तोक्यो पहुंच गए हैं ।

कोट्स तोक्यो ओलंपिक के लिये आईओसी के प्रभारी अधिकारी हैं ।जापान में वह काफी विवादित हैं क्योंकि उन्होंने कहा था कि देश में आपात काल होने पर भी स्थगित किये गए ओलंपिक खेल होकर रहेंगे ।

आयोजकों ने आस्ट्रेलिया से कोट्स के यहां पहुंचने की पुष्टि की । वह तीन दिन पृथकवास में रहे । जापान में 20 जून तक आपातकाल की घोषणा की गई है और अब कोरोना संक्रमण दर में कमी के साथ टीकाकरण की रफ्तार तेज हुई है ।

अभी तक पांच प्रतिशत से भी कम जापानियों को टीके लगे हैं । आईओसी का कहना है कि ओलंपिक खेलगांव में रहने वाले 80 प्रतिशत से अधिक को टीके लगेंगे लेकिन यह नहीं बताया कि यह होगा कैसे ।

जापान के चिकित्सा समुदाय ने जोखिम का हवाला देकर ओलंपिक के आयोजन का विरोध किया है । सरकार के मुख्य चिकित्सा सलाहकार डाक्टर शिगेरू ओमि का कहना है कि महामारी के बीच ओलंपिक कराना असामान्य है ।

ओलंपिक प्लेबुक में खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये कोरोना संबंधी दिशा निर्देश हैं । इसका दूसरा संस्करण अप्रैल में आया था और तीसरे में भी कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है । इसमें खिलाड़ियों से लेकर मीडया, प्रसारकों और सहयोगी स्टाफ के लिये विस्तार से दिशा निर्देश होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!