लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया ने सीएसआर पहल के तहत एनएसडीएफ में 75 करोड़ रुपये का योगदान दिया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को खेल मंत्रालय के साथ सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर करके सरकार के राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) में कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत 75 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

एमओयू पर हस्ताक्षर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और खेल सचिव रवि मित्तल की मौजूदगी में किए गए।

ठाकुर ने कहा कि एनएसडीएफ में कोल इंडिया का योगदान उचित समय पर आया है जब देश के खिलाड़ियों ने हाल में तोक्यो में संपन्न ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है।

खिलाड़ियों ने पैरालंपिक में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अभूतपूर्व 19 पदक जीते।

ठाकुर ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों के लिए तीन छात्रावास के निर्माण के लिए कोल इंडिया लिमिटेड के 75 करोड़ रुपये के कोष के योगदान से ट्रेनिंग और अन्य सुविधाओं में आसानी होगी। ’’

ये छात्रावास बेंगलुरू, भोपाल और एलएनआईपीई ग्वालियर में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की अकादमियों में बनाए जाएंगे।

ठाकुर ने सभी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, कारपोरेट और व्यक्तियों से अपील की कि वे आगे आएं और एनएसडीएफ में दिल खोलकर योगदान दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!