लाइव न्यूज़ :

पैदल चाल खिलाड़ी गुरप्रीत और चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत के कोच को नहीं मिला एक्रीडिटेशन

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई पैदल चाल खिलाड़ी गुरप्रीत सिंह और चक्का फेंक खिलाड़ी कमलप्रीत कौर की कोच राखी त्यागी को अभी तक एक्रीडिटेशन (मान्यता) नहीं मिलने के कारण उनके भारतीय दल के साथ तोक्यो ओलंपिक के लिए जाने पर संशय बना हुआ है।

पता चला है कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने गुरप्रीत और कमलप्रीत की कोच राखी को मान्यता दिलाने की आखिरी पलों में कोशिश की लेकिन नाकामी हाथ लगी। नियमों के मुताबिक ओलंपिक शुरू होने से कुछ महीने पहले खेल महासंघ से सौंपी जाने वाली विस्तृत सूची में इन दोनों का नाम नहीं था।

भारतीय एथलेटिक्स टीम से जुड़े एक सूत्र ने कहा, ‘‘ गुरप्रीत और रेखा त्यागी का नाम कुछ महीने पहले सौंपी गई विस्तृत सूची में नहीं था और एएफआई की उन्हें मान्यता दिलाने की आखिरी क्षणों की कोशिश अभी तक सफल नहीं हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अब भी कोशिश कर रहे हैं।’’

गुरप्रीत 50 किलोमीटर पैदल चाल में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

गुरप्रीत ने फरवरी में राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप जीती थी और विश्व रैंकिंग में उनके 60वें स्थान ने उनका ओलंपिक टिकट पक्का किया था।

एएफआई ने ओलंपिक के लिए 26 एथलीटों के नाम की घोषणा की है। भारत के 47 सदस्यीय एथलेटिक्स दल में खिलाड़ियों के अलावा 11 कोच, आठ सहयोगी सदस्य, एक टीम डॉक्टर और एक टीम नेतृत्वकर्ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!