लाइव न्यूज़ :

चेक गणराज्य की बीच वॉलीबॉल टीम के कोच खेल गांव में कोविड पॉजिटिव

By भाषा | Updated: July 20, 2021 16:53 IST

Open in App

तोक्यो, 20 जुलाई चेक गणराज्य के बीच वॉलीबॉल कोच साइमन नॉश मंगलवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। वह ओलंपिक खेल गांव में वायरस से संक्रमित होने वाले पांचवें व्यक्ति हैं।

सोमवार को खेल गांव में चेक गणराज्य के ही पुरुष बीच वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी ओंद्रेज पेरुसिच भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। दैनिक अपडेट सूची के अनुसार खेलों से जुड़े कोविड मामलों की कुल संख्या अब 67 तक पहुंच गई है।

चेक ओलंपिक समिति ने कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक की चेक टीम को एक और कोविड-19 पॉजिटिव मामले से निपटना होगा। नियमित एंटीजेन परीक्षण में बीच वॉलीबॉल टीम के कोच साइमन नॉश में वायरस की मौजूदगी का पता चला है। ’’

बयान के अनुसार, ‘‘पीसीआर परीक्षण की पुष्टि के बाद, वह ओलंपिक खेल गांव छोड़कर पृथकवास पर चले गए हैं, एक दिन पहले वॉलीबॉल खिलाड़ी ओंद्रेज पेरुसिच ने भी ऐसा ही किया था।’’

नॉश ने कहा है कि उन्हें खुशी है कि किसी और के पॉजिटिव नतीजे का कारण बनने से पहले उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया।

रविवार को दक्षिण अफ्रीका के दो फुटबॉलर खेल गांव में पॉजिटिव पाए गए थे जिसके महामारी के बीच खेलों के आयोजन को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

अमेरिका की महिला जिम्नास्ट भी चीबा प्रांत में ट्रेनिंग के दौरान सोमवार को संक्रमित पाई गईं।

चेक गणराज्य की टीम ने आयोजकों के साथ सहयोग का आश्वासन दिया है।

दल प्रमुख मार्टिन डोक्टोर ने कहा, ‘‘कोई भी संक्रमित हो सकता है, निश्चित तौर पर अकेले हम ही इस स्थिति का सामना नहीं कर रहे। कम से कम आपको पता है कि नियमित परीक्षण काम कर रहे हैं और शुरुआत में ही पॉजिटिव मामले पकड़ में आ रहे हैं। यह हमारे लिए सुखद स्थिति नहीं है लेकिन हम इससे निपट लेंगे। ’’

तोक्यो खेलों की आयोजन समिति ने मंगलवार को दैनिक अपडेट में नौ नए मामलों की घोषणा की जिसमें वालंटियर के संक्रमित होने का पहला मामला भी शामिल है।

तोक्यो खेलों का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होगा। इन खेलों के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में आने की स्वीकृति नहीं होगी जिससे कि संक्रमण फैलने के खतरे को कमा किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!