लाइव न्यूज़ :

कोच खालिद जमील ने हमें निडर होकर खेलने की छूट दी: आशुतोष मेहता

By भाषा | Updated: March 7, 2021 17:25 IST

Open in App

मडगांव, सात मार्च अनुभवी भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी आशुतोष मेहता ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट के मौजूदा सत्र में नार्थईस्ट युनाईटेड की सफलता का श्रेय कोच खालिद जमील को देते हुए कहा कि उन्होंने मानसिकता में बदलाव कर खिलाड़ियों को चैम्पियन की तरह बनाया।

कोच गेरार्ड नुस के सत्र के बीच में टीम से हटने के बाद नार्थईस्ट युनाईटेड की जिम्मेदारी संभालने वाले जमील ने उसे दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

मेहता ने आईएसएल मीडिया से कहा, ‘‘भारतीय खिलाड़ियों के बीच बहुत अंतर नहीं है। इस सत्र में नॉर्थईस्ट युनाइटेड के खिलाड़ियों को जो चीज अलग बनाती है वह है उनकी मानसिकता। इसका पूरा श्रेय खालिद भाई को जाता है। उन्होंने टीम को चैंपियन की तरह बना दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय फुटबॉल में बहुत कम ऐसे लोग है जो युवा भारतीय फुटबॉलरों की वास्तविक क्षमता को निकालने में सक्षम हैं। खालिद भाई एक ऐसे कोच हैं जिन्होंने हमें निडर होकर खुद को व्यक्त करने की आजादी दी।’’

जमील के कोच बनने के बाद टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया है। गुवाहाटी की यह टीम सेमीफाइनल के पहले चरण के मुकाबले में शनिवार को एटीके मोहन बागान को 1-1 की बराबरी पर रोकने में सफल रही। सेमीफाइनल का दूसरा चरण मंगलवार को खेला जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!