लाइव न्यूज़ :

आईलीग में अपनी स्थिति मजबूत करने उतरेगा चर्चिल ब्रदर्स

By भाषा | Updated: January 28, 2021 16:18 IST

Open in App

कल्याणी, 28 जनवरी चर्चिल ब्रदर्स की टीम शुक्रवार को यहां जब दूसरे स्थान पर काबिज ट्राउ एफसी का सामना करेगी तो उसका लक्ष्य आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करना होगा।

ट्राउ एफसी और मोहम्मडन एफसी दोनों ही चर्चिल से ज्यादा पीछे नहीं हैं और ऐसे में गोवा का क्लब अपना विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगा। अगर वह ट्राउ एफसी के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहता है तो उसकी बढ़त सात अंक की हो जाएगी।

चर्चिल ब्रदर्स के चार मैचों में 10 अंक हैं जबकि ट्राउ, मोहम्मडन और गोकुलम केरल के इतने ही मैचों में छह – छह अंक हैं।

चर्चिल ब्रदर्स के कोच फर्नांडो सैंटियागो वारेला ने कहा, ‘‘जीत की लय बरकरार रखना बहुत महत्वपूर्ण है। हालांकि प्रत्येक मैच भिन्न होता है और ट्राउ की शैली भी भिन्न है। ’’

मणिपुर के क्लब ट्राउ ने अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। उसने पहले तीन मैच ड्रा कराने के बाद पिछले मैच में चेन्नई सिटी एफसी को 2-0 से हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!