लाइव न्यूज़ :

इंडिनय एरोज के खिलाफ आई लीग अभियान शुरू करेगा चर्चिल ब्रदर्स

By भाषा | Updated: January 9, 2021 15:17 IST

Open in App

कोलकाता, नौ जनवरी दो बार का चैम्पियन चर्चिल ब्रदर्स एफसी रविवार को यहां आई लीग में अपना अभियान युवा खिलाड़ियों की इंडियन एरोज के खिलाफ शुरू करेगा।

चर्चिल ब्रदर्स की टीम इस सत्र में तीसरी ट्राफी अपने नाम करना चाहेगी और मुख्य कोच फर्नांडो वारेला ने जीत से शुरूआत करने की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, ‘‘अच्छी शुरूआत करना अहम है क्योंकि इससे शुरू से ही आपका आत्मविश्वास बढ़ जाता है जिससे दूसरे मैच के लिये तैयार होने में मदद मिलती है। लेकिन हमें इंडियन एरोज पर ध्यान लगाना होगा और सतर्क रहना होगा क्योंकि उनकी टीम युवाओं की है जो हमेशा चुनौती देने के लिये तैयार रहते हैं। ’’

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की डेवलपमेंटल टीम इंडियन एरोज में देश के युवा सितारें शामिल हैं।

मुख्य कोच वेंकटेश शानमुगम ने कहा, ‘‘हमारी टीम युवा खिलाड़ियों की है और हमारा यही हथियार है। ज्यादातर खिलाड़ी पहली बार हीरो आई लीग में खेल रहे हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि वे रोमांचित भी हैं। हम अच्छा नतीजा हासिल करना चाहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!