लाइव न्यूज़ :

शीर्ष स्थान मजबूत करना चाहेगी चर्चिल ब्रदर्स की टीम

By भाषा | Updated: January 24, 2021 16:04 IST

Open in App

कोलकाता, 24 जनवरी चर्चिल ब्रदर्स की टीम सोमवार को यहां आई लीग फुटबॉल मैच में सुदेवा दिल्ली एफसी के सामने होगी और वह इसमें जीत से शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत करना चाहेगी।

मुख्य कोच फर्नांडो वारेला ने कहा, ‘‘हम हर मैच जीतने के लिये खेलते हैं और कल भी कुछ चीज अलग नहीं होगी। हम अपनी बढ़त बढ़ाने का लक्ष्य बनाये होंगे और उम्मीद करेंगे कि नतीजा हमारे पक्ष में रहे। हमने पिछले मैच में पंजाब एफसी के खिलाफ जीत दर्ज की और हमें यही लय जारी रखनी होगी। ’’

मोहम्मडन स्पोर्टिंग और रीयल कश्मीर ने पिछले मैचों में अंक गंवा दिये जिससे चर्चिल ब्रदर्स ने शीर्ष पर दो अंक की बढ़त बढ़ा ली। अगर चर्चिल को सोमवार को जीत मिलती है तो गोवा का यह क्लब दूसरे स्थान पर काबिज टीम से पूरे पांच अंक ऊपर हो जायेगा।

रीयल कश्मीर एफसी को 1-1 से ड्रा पर रोकने के बाद सुदेवा दिल्ली एफसी की टीम लीग तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गयी। और अब उसका इरादा उलटफेर भरी जीत दर्ज करने का होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!