लाइव न्यूज़ :

चोपड़ा को छह करोड़ का नकद पुरस्कार मिलेगा : खट्टर

By भाषा | Updated: August 7, 2021 21:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, सात अगस्त हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि भारत को एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले भाला फेंक के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा को उनकी इस उपलब्धि पर राज्य सरकार छह करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देगी।

खट्टर ने इसके साथ ही घोषणा की चोपड़ा को पंचकुला में एथलेटिक्स के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रमुख बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी खेल नीति के तहत नीरज को छह करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार, क्लास वन की नौकरी और सस्ती दरों में पर प्लॉट दिया जाएगा।’’

चोपड़ा हरियाणा के पानीपत जिले के खांद्रा गांव के रहने वाले हैं। हरियाणा के पहलवान रवि दहिया ने रजत और बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकुला में 13 अगस्त को बड़ा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!