लाइव न्यूज़ :

चिली की ताइक्वांडो, नीदरलैंड की स्केटबोर्ड खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाए गए

By भाषा | Updated: July 21, 2021 14:17 IST

Open in App

तोक्यो, 21 जुलाई चिली की ताइक्वांडो खिलाड़ी फर्नांडा एग्वायर और नीदरलैंड की स्केटबोर्ड खिलाड़ी केंडी जेकब्स कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण बुधवार को ओलंपिक खेलों से बाहर हो गईं।

फर्नांडा यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर हुए परीक्षण में पॉजिटिव पाई गई जबकि केंडी के नतीजे का खुलासा खेल गांव में हुआ। वह खेल गांव में संक्रमित पाई गईं छठी खिलाड़ी हैं।

चिली की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसी) ने बयान में कहा, ‘‘जापान पहुंचने पर किए गए परीक्षण में फर्नांडा एग्वायर कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई।’’

केंडी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर संदेश में घोषणा की कि उनका ओलंपिक अभियान अब खत्म हो चुका है।

केंडी ने लिखा, ‘‘मेरा दिल टूट गया है। दुर्भाग्य से आज सुबह मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई जिसका मतलब है कि मेरा ओलंपिक सफर यहीं खत्म हो गया। इन हालात से बचने के लिए जो संभव था वह किया और सभी एहतियात बरती थी। ’’

फर्नांडा उज्बेकिस्तान से कोविड नेगेटिव नतीजे के साथ तोक्यो आई थी लेकिन यहां हवाई अड्डे पर हुए एंटीजेन और पीसीआर परीक्षण दोनों में पॉजिटिव पाई गई जिसके बाद उन्हें पूर्व निर्धारित पृथकवास सुविधा में रखा गया है।

चिली की एनओसी ने कहा, ‘‘खिलाड़ी में कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा है और वह स्वस्थ्य है लेकिन दुर्भाग्य से वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएगी क्योंकि जापान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कम से कम 10 दिन का पृथकवास लागू किया है।’’

ताइक्वांडो प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार से होगी।

फर्नांडा के कोच जोस जपाटा को नेगेटिव नतीजे के बावजूद करीबी संपर्क होने के कारण पृथकवास में रखा गया है।

आयोजन समिति ने बुधवार को खेलों से जुड़े जिन आठ कोविड-19 संक्रमित मामलों का खुलासा किया उसमें फर्नांडा भी शामिल थी।

फर्नांडा और केंडी से पहले पांच खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जिसमें से तीन खेल गांव में रह रहे थे। हालांकि इनमें से कोई भी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पॉजिटिव नहीं पाया गया।

बुधवार को आठ नए मामलों के साथ खेलों से जुड़े कोविड मामलों की संख्या 75 पहुंच गई है।

ओलंपिक शुक्रवार से शुरू होंगे और स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में आठ अगस्त तक चलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!